विन ने पॉल पर रखा बेटी का नाम

लॉस एंजेलिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने अपने दिवंगत सह-अभिनेता पॉल वॉकर के नाम पर अपनी नवजात बेटी का नाम ‘पॉलीन’ रखा है। विन ने पॉल के साथ ‘फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की फिल्म में अभिनय किया है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, विन ने बेटी का नाम सोमवार को अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एनबीसी के शो ‘टुडे’ पर बताया।

विन ने कहा, “मैंने उसका नाम पॉलीन रखा है। मैं इस वक्त किसी अन्य व्यक्ति के नाम के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं जानता हूं कि वह (पॉल) वहां थे। मुझे लगा कि यह उनकी याद को मेरी स्मृति का हिस्सा बनाए रखने का एक तरीका है।”

पॉलीन के जन्म की घोषणा 16 मार्च को फेसबुक पर की गई। वह विन और उनकी प्रेमिका पैलोमा जिमेनेज की तीसरी संतान हैं।

पॉल वॉकर की नवंबर 2013 में एक कार हादसे में मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493