प्रेरणादायक है राष्ट्रीय पुरस्कार : सिम्हा

चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता बॉबी सिम्हा का मानना है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाना आगे अच्छा काम करते रहने के लिए एक प्रेरणा होते हैं। उन्होंने मंगलवार को तमिल फिल्म ‘जिगरथांडा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

सिम्हा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “मैं गद्गद् हूं। मुझे लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं। यह पुरस्कार अच्छा काम जारी रखने की एक प्रेरणा है।”

सिम्हा इस वक्त तमिल फिल्म ‘पामभू सत्तै’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

‘पामभू सत्तै’ के निर्माता मनोबाला ने आईएएनएस को बताया, “मैं पर्दे पर सिम्हा की मौजूदगी से हमेशा प्रभावित हुआ हूं। उनके अभिनय की प्रतिभा दर्शकों के जिगर में उतरने का उनका हथियार है। यह तो बस एक शुरुआत है। मेरी फिल्म ‘पामभू सत्तै’ उनकी गुप्त प्रतिभाओं को और ज्यादा उजागर करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493