विद्या होंगी ‘नच बलिए 7’ की निर्णायक?

imagesमुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ की निर्माता एकता कपूर इसके लिए निर्णायकों की तलाश में हैं। वह इसमें अभिनेत्री विद्या बालन को भी लेना चाहती हैं।

एकता, विद्या को लेकर ‘द डर्टी पिक्चर’ फिल्म बना चुकी हैं। वह इस डांस शो के आगामी संस्करण में नवीनता लाने में जीजान से जुटी हुई हैं।

मशहूर लेखक चेतन भगत के ‘नच बलिए 7’ के निर्णायक मंडल में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। कहा गया है कि अब इसे लेकर विद्या से भी संपर्क किया गया है।

शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “विद्या से ‘नच बलिए 7’ के निर्णायकमंडल में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है, लेकिन हमें अभी उनकी ओर से जवाब मिलना बाकी है।”

‘नच बलिए 7’ मई में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493