‘तू मेरा हीरो’ की शूटिंग न्यूजर्सी में

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘तू मेरा हीरो’ की आने वाली कुछ कड़ियों की शूटिंग न्यूजर्सी में होगी। इनमें पंक्षी (अभिनेत्री सोनिया बलानी) अपने पति टीटू (अभिनेता प्रियांशु जोरा) की जिंदगी में बदलाव लाने की कोशिश करेंगी।

स्टार प्लस पर प्रसोरित होने वाले इस धारावाहिक की अगली कड़ियों में पंक्षी, गोविंद नारायण (अखिलेंद्र मिश्रा) के साथ मिलकर टीटू का आलसपन दूरकर उसे सुधारने की कोशिश करेंगी।

एक सूत्र ने बताया, “टीटू के पास न्यूजर्सी से नौकरी की एक पेशकश आएगी और दृश्य अंतर्राष्ट्रीय स्थान पर पहुंच जाएंगे। शो के निर्माता शहर के विदेशी स्थलों की तलाश कर रहे हैं, जहां दृश्यों के मुख्य भागों की शूटिंग की जा सके।”

शो की निर्माण टीम पिछले दो सप्ताह से शूटिंग के लिए जगह की तलाश में हैं।

एक सूत्र ने बताया, “आने वाली कड़ियां बहुत महत्वपूर्ण हैं और यह कहानी को आगे ले जाएंगी। टीम न्यूजर्सी में भगवान कृष्ण के मंदिर की तलाश कर रही हैं, जहां दृश्यों के महत्वपूर्ण भागों की शूटिंग होगी। टीम आने वाले कुछ सप्ताहों में अंतिम स्थान का चयन कर लेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493