पूर्व तालिबान अमेरिकी कैदी पर दुर्व्यवहार का आरोप

वाशिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने सेना के सार्जेट और तालिबान की कैद में रह चुके बोव बर्गदहल पर औपचारिक तौर पर कर्तव्य से भागने और कमांडो सुरक्षा खतरे में डालकर शत्रु के सामने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। बोव पिछले साल तालिबान की कैद से रिहा हुए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि दोषी पाए जाने पर बोव को अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।

यह फैसला तालिबान द्वारा बोव को रिहा करने के लगभग एक साल बाद आया है। तालिबान ने पिछली गर्मियों में बोव को कैदी के बदले रिहा किया था। वह 30 जून, 2009 से लापता हो गए थे। बाद में पता चला था कि तालिबान आतंकवादियों ने उन्हें बंधक बनाया है। पांच साल तक तालिबान की कैद में रहने के बाद बोव को मई 2014 में क्यूबा के गुआंतानामो बे जेल में बंद पांच तालिबान अधिकारियों के बदले रिहा किया गया था।

कैदियों के बदले बोव की रिहाई की अमेरिका में काफी आलोचना की गई थी। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों ने सवाल उठाए थे कि इसकी आधिकारिक घोषणा से पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस को सूचित क्यों नहीं किया था?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493