अमिताभ की ‘पीकू’ का ट्रेलर हाजिर

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘पीकू’ का ट्रेलर जारी किया। इस मौके पर दीपिका पादुकोण और इरफान सहित इसके अन्य कलाकार मौजूद थे। ‘पीकू’ के निर्देशक शूजीत सरकार हैं।

अमिताभ ने ट्रेलर लांच के मौके पर संवाददाताओं को बताया, “शूजीत और मैं लंबे समय से साथ हैं। हमने साथ में कई विज्ञापन किए हैं। उन्होंने मेरे साथ एक फिल्म बनाई थी, जो अब तक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन यह कहानी हटकर है। उन्होंने कहा कि वह यह फिल्म करना चाहते थे, तो मैंने हां कह दी। फिल्म में हमारे साथ इरफान और दीपिका हैं। इस फिल्म में काम करना बहुत खुशी की बात है।”

जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई ‘पीकू’ आठ मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ की बेटी की भूमिका निभा रहीं दीपिका ने कहा कि वह फिल्म के एक दृश्य के बारे में सुनते ही इसे करने के लिए राजी हो गई थीं।

दीपिका ने कहा, “शूजीत मुझसे पहली बार इस फिल्म के लिए मिले। मुझे एक दृश्य के बारे में सुनते ही हां कहना याद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493