स्पेन के सबसे सफल ओलम्पिक खिलाड़ी ने संन्यास लिया

मेड्रिड, 26 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के सबसे सफल ओलम्पिक किलाड़ी कैनोइस्ट-डेविड काल ने संन्यास ले लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 32 साल के काल ने कहा है कि वह अपने मौजूदा फार्म से खुश नहीं हैं और साथ ही यह भी मानते हैं कि वह प्रेरित नहीं रह गए हैं।

स्पेन ओलम्पिक समिति के प्रमुख एलेजांद्रो ब्लांको ने ओलम्पिक में एक स्वर्ण और चार रजत पदक जीतने वाले काल की उपलब्धियों की सराहना की है।

बीते साल दिसम्बर में काल अपने पुराने कोच जीसस मोर्लान के साथ फिर से जुड़े थे।

वह ओलम्पिक सम्भावितों के साथ अभ्यास कर रहे थे और साथ ही वजन घटाने और अपने करियर को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493