अमेरिका ने रूसी आतंकवादी समूह के नेता पर प्रतिबंध लगाया

वाशिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने उत्तरी कॉकसस क्षेत्र में आतंकवादी गिरोह का नेतृत्व करने वाले एक रूसी नागरिक पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अलियास्खाब केबेकोव को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी करार दिया है। इसके बाद अमेरिका में उसकी संपत्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और अमेरिकी लोगों का उसके साथ व्यवसाय करना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि केबेकोव अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी संस्था के तौर प्रतिबंधित सूची में शामिल काकेशश एमिरेट का वर्तमना नेता है।

पिछले साल केबेकोव ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपने समूह के अलकायदा की संरचनात्मक अधीनता स्वीकार करने की घोषणा की थी और कहा था कि उनका गिरोह अलकायदा नेताओं के निर्देशों और आदेशों पर हत्याएं करने को तैयार है।

मंत्रालय ने बताया कि केबेकोव ने कथित तौर पर रूसी गणतंत्र दागिस्तान के प्रमुख उदारवादी नेता शेख सद-अफंदी चिरकेस्की की हत्या का हुक्म दिया था।

केबेकोव संयुक्त राष्ट्र की अलकायदा प्रतिबंध समिति की प्रतिबिंधित सूची में भी शामिल है। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र में शामिल सभी देशों में केबेकोव की संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ उसकी यात्राओं और उसके हथियार रखने पर भी प्रतिबंध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493