भारत की जीत के लिए शख्स ने काटी अपनी जीभ

चेन्नई, 26 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु में क्रिकेट की दीवानगी को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां क्रिकेट के एक प्रशंसक ने गुरुवार को सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के लिए गांव के मंदिर में अपनी जीभ ही बलिदान कर दी।

सुधाकर नाम के इस शख्स ने भारत की जीत के लिए अपनी जीभ का अगला हिस्सा काटकर मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया, जसिके तत्काल बाद दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

वेल्लोर चिकित्सा संस्थान और अस्पताल के एक चिकित्सक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “सुधाकर की हालत स्थिर है। उसे अस्पताल लाने वाले लोग साथ में जीभ का कटा हुआ हिस्सा नहीं लाए थे, इसलिए हम माइक्रो सर्जरी कर इसे दोबारा नहीं जोड़ सके।”

चिकित्सक के अनुसार प्लास्टिक सर्जरी की योजना बनाई जा रही है लेकिन इसका फैसला सर्जन करेंगे।

शुरू में सुधाकर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के अधिकारियों को बताया था कि वह चाकू अपने मुंह में लेकर पपीते के एक पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ से गिरने के कारण चाकू से उसका जीभ कटा।

चिकित्सक के मुताबित, “जब मैंने शख्स के दोस्तों से बात की तो उन्होंने मुझे सही कारण बताया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493