चेल्सी ने जॉन टेरी से बढ़ाया करार

लंदन, 27 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के शीर्ष फुटबाल क्लब चेल्सी के कप्तान जॉन टेरी ने क्लब के साथ अपना करार 2015-16 सत्र के आखिर तक बढ़ा लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 34 वर्षीय टेरी का अनुबंध इस सत्र के बाद समाप्त हो रहा था। वह अब तक चेल्सी की ओर से 550 मैच खेल चुके हैं।

चेल्सी के कोच जोस मॉरिन्हो ने बताया, “हमने टेरी को शुक्रिया कहने के लिए उनसे करार नहीं बढ़ाया है। यह इसलिए किया गया, क्योंकि वह अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के शीर्ष डिफेंडर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493