काबुल, 27 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में शुक्रवार को चलाए गए एक सुरक्षा अभियान में आठ तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि इस कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, जिले के गवर्नर दावलत मोहम्मद खानवर ने बताया, “सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह वरदोज जिले के अकशिरा गांव में अभियान शुरू कर आठ तालिबानी विद्रोहियों को मार गिराया।”
अधिकारी के मुताबिक, वरदोज में इस अभियान के दौरान तालिबान सदस्य मुल्ला अबिद को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान सात तालिबान आतंकवादियों, तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 अन्य घायल हो गए हैं।
बदख्शां प्रांत में वरदोज को तालिबान का गढ़ माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath