‘कुंगफू योगा’ के लिए भारत लौटूंगा : जैकी चेन (साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। हांगकांग में जन्मे लोकप्रिय अभिनेता जैकी चेन का कहना है कि वह शायद अपनी नई फिल्म ‘कुंगफू योगा’ की शूटिंग के लिए भारत आएं। उनकी ‘ड्रैगन ब्लेड’ फिल्म आज (शुक्रवार) भारत में रिलीज हो गई।

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। हांगकांग में जन्मे लोकप्रिय अभिनेता जैकी चेन का कहना है कि वह शायद अपनी नई फिल्म ‘कुंगफू योगा’ की शूटिंग के लिए भारत आएं। उनकी ‘ड्रैगन ब्लेड’ फिल्म आज (शुक्रवार) भारत में रिलीज हो गई।

‘कुंगफू योगा’ पिछले साल सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच हुए भारत-चीन सह-निर्माण समझौते के तहत बनने वाली पहली फिल्म है।

जैकी 2013 में जब भारत आए थे, तो उन्होंने आईएएनएस की इस संवाददाता से दोनों देशों के बीच फिल्मों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की जरूरत के बारे में बात की थी।

क्या आप इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं?

इस सवाल के जवाब में जैकी ने बीजिंग से एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “हां, मैं ‘कुंगफू योगा’ नामक एक नई फिल्म शुरू करने की योजना बना रहा हूं। इसका मतलब यह है कि मैं फिल्म की शूटिंग के लिए भारत लौटूंगा। शायद अगली दफा अब फिल्म के सेट पर मेरा साक्षात्कार ले रही होंगी।”

‘पॉलिस स्टोरी’, ‘रश ऑवर’ और ‘द मिथ’ जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके जैकी की ‘कुंगफू योगा’ में मुख्य भूमिका होगी।

फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह चीन की मार्शल आर्ट कुंगफू और योग कला योगा की वाजिब जुगलबंदी होगी।

जैकी इससे पूर्व अपनी फिल्म ‘द मिथ’ (2005) में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ काम कर चुके हैं। आपकी आने वाली फिल्मों में एक बॉलीवुड फिल्म भी शामिल होगी?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं इसे एक बॉलीवुड या हॉलीवुड फिल्म में काम करने की तरह नहीं सोचता। अहम बात फिल्म की पटकथा है। लेकिन हां मैं ‘कुंगफू योगा’ नामक एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहा हूं। आशा है कि हम शरद ऋतु में शूटिंग शुरू करेंगे।”

उनकी ‘ड्रैगन ब्लेड’ भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493