उजबेकिस्तान ने एएफसी अंडर-23 क्वालीफायर में भारत को हराया

ढाका, 27 मार्च (आईएएनएस)। आखिरी चार मिनटों में उजबेकिस्तान के खिलाड़ियों ने दो गोल कर एशियन फुटबाल परिसंघ अंडर-23 चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग मुकाबले में शुक्रवार को भारत को 2-0 से हरा दिया।

फीफा विश्व रैंकिंग में भारत से कहीं ऊपर 72वें पायदान पर मौजूद उजबेकिस्तान ने बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल 87वें और दूसरा 92वें मिनट में किया। भारत विश्व रैंकिंग में 173वें पायदान पर है।

भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह कार्नर पर लिए गए एक साधारण शॉट को रोकने में नाकाम रहे और गेंद उनके हाथ से छूट कर उजबेकिस्तान के मिडफील्डर इगोर सर्गिव्टो के पास गई। सर्गिव्टो ने बिना कोई गलती किए गेंद को आसानी से गोलपोस्ट में डाल दिया। दूसरा गोल व्लादमीर कोजाक ने दागा।

भारत को भी मैच के दौरान गोल के कई मौके मिले लेकिन भारतीय खिलाड़ी उसका फायदा उठाने में नाकाम रहे।

मैच के बाद भारतीय टीम के कोच सेवियो मेडिरा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें मिले मौकों का फायदा उठाना सीखना होगा। हमारी दो गलतियां जरूर हमें महंगी पड़ीं लेकिन खिलाड़ियों ने जैसा जुझारू प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं्।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493