तेल आयात घटाने की जरूरत : जेटली

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि देश में तेल उत्खनन पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि ऊर्जा आयात घटाया जा सके।

ऊर्जा सुरक्षा पर यहां आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘ऊर्जा संगम-2015’ में जेटली ने कहा, “ऊर्जा आयात पर निर्भरता घटाने के लिए अपने तेल उत्खनन कार्यक्रम तथा विदेशों में संपत्ति के अधिग्रहण पर ध्यान देने की जरूरत है।”

उन्होंने इस संबंध में हाल में हुई कोयला ब्लॉक नीलामी को एक बड़ा कदम बताया।

जेटली ने कहा, “इससे होने वाली आय राज्यों के पास जाएगी, जिसका उपयोग वे विकास पर कर सकते हैं।”

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अवसंरचना परियोजनाओं में दीर्घावधिक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा, “हमने अवसंरचना को दीर्घावधिक वित्तीयन के लिए बजटीय सहायता दी है। एक अवसंरचना कोष तैयार किया गया है, जिसमें सरकार शुरुआती योगदान करेगी और जिसमें पेंशन तथा अन्य कोष भी जुड़ सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493