येसुदास ने ‘बेयरफुट टू गोवा’ के लिए गाना गाया

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘बेयरफुट टू गोवा’ से फिल्म निर्देशन में कदम रख रहे प्रवीण मोर्चाले ने कहा कि उन्होंने फिल्म में महान गायक के. जे. येसुदास से एक गाना गवाया है।

उन्होंने कहा कि येसुदास को भी यह गाना आत्मीयता भरा लगा।

मोर्चाले ने आईएएनएस को बताया, “येसुदास बहुत सोच समझकर गानों का चुनाव करते हैं। उन्हें मौजूदा चलन के गाने ज्यादा पसंद नहीं हैं। जब हमने अपने गाने के लिए उनसे संपर्क किया, तो हमें भी थोड़ा इंतजार करना पड़ा। एक बार तो हमें लगा कि उनकी रुचि नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन बाद में उनके प्रबंधक का फोन आया और उसने बताया कि येसुदास गाना रिकॉर्ड करना चाहते हैं।”

कहा जाता है कि येसुदास दिनभर में 16 गाने रिकॉर्ड कर लेते हैं, लेकिन ‘बेयरफुट टू गोवा’ के गाने ‘नैना दो न्यारे’ की रिकॉर्डिग में उन्होंने चार घंटे का समय लिया, क्योंकि वह गीत की गुणवत्ता में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे।

फिल्म ‘बेयरफुट टू गोवा’ में सोनू चौसरिया, अजय चौरी और फारुक जफर ने काम किया है। फिल्म 10 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493