यूएस एयरवेज के विमान आपात स्थिति में उतरा

ह्यूस्टन, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी विमानन कंपनी यूएस एयरवेज के एक विमान को शुक्रवार को यहां बुश इंटरकॉन्टिनेंटल हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। यह जानकारी हवाईअड्डे के अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, हवाईअड्डे के अधिकारियों ने एनबीसी के स्थानीय टीवी केपीआरसी को बताया कि यूएस एयरवेज की उड़ान संख्या 5568 उत्तर कैरोलिना राज्य के शैर्लोट से टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर जा रही थी, तभी इसके इंजन में गडबड़ी शुरू हो गई। विमान का एक ही इंजन काम कर रहा था। विमान में 83 लोग सवार थे।

इसके बाद विमान बुश हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। घटना में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को ऑस्टिन जाने वाले दूसरे विमान में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों का अनुमान है कि विमान के एक इंजन में तेल के दबाव से जुड़ी कोई समस्या पैदा हुई थी। संघीय उड्डयन प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। वह इस घटना की जांच करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493