जर्मनविंग्स हादसा : पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता की पेशकश

बर्लिन, 28 मार्च (आईएएनएस)। विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने जर्मनविंग्स विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50,000 यूरो (54,400 डॉलर) की वित्तीय सहयाता देने की घोषणा की है।

स्पेन के बार्सिलोना से जर्मनी के डसेलडॉर्फ जा रही जर्मनविंग्स एयरबस ए320 की उड़ान संख्या 4यू9525 मंगलवार रात फ्रांसीसी आल्प्स के आल्प्स-डे-हौते प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सभी 150 विमान सवारों की मौत हो गई, जिनमें छह विमान कर्मचारियों सहित 144 यात्री शामिल थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लुफ्थांसा के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार यूरो की वित्तीय सहायता तत्काल मुहैया कराई जाएगी।

लुफ्थांसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैरस्टन स्पोर ने गुरुवार को कहा कि कंपनी पीड़ित परिजनों को वित्तीय और अन्य सहायता मुहैया कराएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493