बड़े कलाकारों ने मेरी फिल्म ठुकरा दी : बॉबी

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार बॉबी खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में नायिका के रूप में सनी की उपस्थिति के कारण बड़े कलाकारों ने मेरी फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

खान ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के लिए मैंने कई बड़े कलाकारों से संपर्क किया था। उन्हें कहानी पसंद भी आई, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया, क्योंकि सनी पोर्न स्टार रह चुकी हैं। यह बहुत दुख की बात है कि बहुतों ने फिल्म को इस वजह से ठुकरा दिया।”

बॉबी सनी के पेशेवर स्वभाव के कायल हैं। उन्होंने कहा, “उनका अतीत उनका व्यक्तिगत चयन था, लेकिन भारत में तो लोगों की सोच अब भी दकियानूसी है।”

बकौल बॉबी सनी के पति डेनियल ने यहां तक कह डाला कि अगली बार यदि आप सनी को फिल्म में लेते हैं, तो अभिनेता के पास मुझे ले चलिएगा, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि मेरी पत्नी बेहद पेशेवर कलाकार हैं और आपको उनके साथ काम करने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

बॉबी की फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल, राहुल देव और मोहित अहलावत ने भी काम किया है।

बॉबी को आशा है कि उनकी फिल्म से सनी की छवि बदलेगी।

उन्होंने कहा, “फिल्म की पटकथा बेहद सशक्त है और लीला के किरदार में मैंने एक कलाकार के रूप में सनी की प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493