सायना का विश्व वरीयता में शीर्ष पर पहुंचना तय

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडिया ओपन सुपरसीरीज के सेमीफाइनल में शनिवार को मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन की हार के साथ ही भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का अगले सप्ताह विश्व वरीयता में शीर्ष पर पहुंचना तय हो गया है।

सायना इस समय दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं और उनके 74381 रेटिंग अंक हैं।

गौरतलब है कि मौजूदा शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की ली ज्यूरेई इंडिया ओपन में हिस्सा नहीं ले रही हैं, जिसके कारण अगले सप्ताह उनके रेटिंग अंक 79214 से गिरकर 71414 हो जाएंगे।

ऐसे में दो अप्रैल को जारी होने वाले विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्लूएफ) की रैंकिंग में सायना सायना तभी शीर्ष वरीयता हासिल नहीं कर पातीं यदि वह सेमीफाइनल में हार जातीं और मारिन इंडिया ओपन जीतने में सफल रहतीं।

मारिन के हालांकि सेमीफाइनल में हारने के साथ ही सायना का शीर्ष वरीयता हासिल करना तय हो गया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493