चेन्नई, 28 मार्च (आईएएनएस)। विजय शंकर प्रशांत ने आईटीएफ (परुष) फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को रूस के इवान गाकोव को हराकर एकल खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रशांत ने तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में गाकोव को 6-3, 3-6, 7-6 (6) से मात दी।
विश्व वरीयता में प्रशांत 476वें पायदान पर जबकि गाकोव 619वें स्थान पर मौजूद हैं।
गाकोव ने क्वार्टर फाइनल में अपने से ऊंची वरीयता वाले भारत के साकेत मायनेनी को हराकर उलटफेर किया था।
dharmpath.com dharmpath