बेटों का आपसी प्यार देख खुश हैं एलिजाबेथ

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ बैंक्स इस बात से खुश हैं कि उनके बेटों के बीच अच्छी दोस्ती है और उनके बेटों से ही उनकी जिंदगी गुलजार है।

एलिजाबेथ ने मैक्स हैंडलमैन से विवाह किया है और चार वर्षीय फेलिक्स और दो वर्षीय मैगनस मिशेल की मां हैं।

उन्होंने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। मैं भी अपने भाई-बहनों के काफी करीब हूं और मेरे पति और मैं चाहते थे कि हमारे बच्चों के बीच भी लगाव हो। दोनों का प्यार और लगाव ही मेरी जिंदगी को गुलजार बनाता है।”

एलिजाबेथ ने कहा कि मां बनने के बाद से उनके मन में अपनी मां के लिए सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, “हम अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज करते हैं, जैसे मां को लेकर कि उन्हें तो हमारे प्यार और आभार के बारे में मालूम ही है। लेकिन किसी भी मां के लिए यह आभार काफी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493