स्टैथम, व्हाइटली ने मिलकर खरीदा 1.3 करोड़ डॉलर का घर

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टैथम और उनकी प्रेमिका रोजी हटिंगटन-व्हाइटली ने मिलकर 1.3 करोड़ डॉलर का घर खरीदा है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, कहा जा रहा है कि 47 वर्षीय स्टैथम और व्हाइटली ने बेवर्ली हिल स्थित मकान की आधी-आधी कीमत चुकाई है। दोनों ने यह मकान अपने रिश्ते की पांचवी वर्षगांठ मनाने के बाद खरीदा।

रियल एस्टेट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, पांच शयनकक्षों एवं आठ बाथरूम वाला यह आलीशान बंगला 7,119 वर्ग फीट पर फैला है और बंगले के बाहर भी काफी खुली जगह और स्वीमिंग पूल भी है।

व्हाइटली (27) ने हालांकि बीते साल स्टैथम के साथ सगाई की बात से इनकार किया था, जब उनकी अंगुली में अंगूठी देखी गई थी। हालांकि इससे पहले उन्होंने एक बयान में कहा था कि इंग्लैंड के ही किसी व्यक्ति का साथ रहना हॉलीवुड में पैठ बनाने में मददगार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493