टीना को निर्देशक की तारीफों से मिली प्रेरणा

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री टीना देसाई के लिए हॉलीवुड फिल्म ‘द सेकेंड बेस्ट इग्जॉटिक मैरीगोल्ड होटल’ में अभिनय करना सौभाग्य की बात है, लेकिन इसके निर्देशक जॉन मैडन से मिली तारीफों ने उनके इस अनुभव को और सुखद बना दिया।

टीना ने एक बयान में कहा, “मैं गौरवान्वित हूं कि जॉन ने मुझ पर भरोसा किया और अपनी दूसरी फिल्म में मुझे अहम भूमिका दी। उनके साथ काम करना यकीनन सौभाग्य की बात है, लेकिन वह जब फिल्म के नतीजे से खुश होते हैं और आप पर गर्व करते हैं, तो आपको इससे आगे बढ़ते रहना की प्रेरणा मिलती है।”

‘द सेकेंड बेस्ट इग्जॉटिक मैरीगोल्ड होटल’ वर्ष 2012 की फिल्म ‘द बेस्ट इग्जॉटिक मैरीगोल्ड होटल’ का सीक्वल है। इस फिल्म में टीना के अलावा जूडी डेंच, मैगी स्मिथ, बिल निघी, रिचर्ड गेरे, भारतीय अभिनेत्री लिलेट दुबे और भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493