ग्वेन के पिता को परिवार के लिए मिला संरक्षण

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। गायिका ग्वेन स्टेफनी का पीछा करने वाले प्रशंसक को दूर रखने के लिए उनके पिता डेनिस स्टेफनी को न्यायालय की अनुमति मिल गई है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, डेनिस ने रिचर्ड पोर्टनोय नाम के व्यक्ति के घर में घुस आने का दावा करते हुए उसके खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके आधार पर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

डेनिस ने कहा था कि पोर्टनोय ने ग्वेन और उनके घर पर तीन दफा घुसने की कोशिश की थी।

संरक्षण मिलने के बाद पोर्टनोय ग्वेन, उनके पति गेविन रोजडेल या उनके बच्चों किंगस्टन, जुमा और अपोलो सहित डेनिस और उनकी पत्नी पैट्रिका से किसी तरह का संपर्क नहीं कर सकते हैं और उनको परिवार से 100 यार्ड की दूरी बनाए रखनी होगी।

ग्वेन की मां को डर था कि पोर्टनोय फिर से उनके या उनकी बेटी के घर पर घुसने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए डेनिस ने उन्हें दूर रखने के लिए याचिका दायर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493