इंडोनेशिया में भूस्खलन, 6 मरे

जकार्ता, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले में भूस्खलन की घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार व्यक्ति अब भी लापता हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बचाव दल को छह व्यक्तियों के शव मिले हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि सैनिक, कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भूस्खलन में नष्ट हो चुके मकानों के मलबे में लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, नुग्रोहो ने बताया, “अब तक छह लोगों के शव मिले हैं और चार लोग अब भी लापता हैं।”

प्रवक्ता ने बताया कि तेज बारिश के कारण शनिवार रात 10.30 बजे तेगल पंजांग गांव में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 11 मकान ढह गए।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493