कैरी ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। गायिका मारिया कैरी ने अपने मित्र और फिल्म निर्माता ब्रेट रैटनर के साथ सैर-सपाटे की तस्वीरें पोस्ट कर उनके साथ डेटिंग करने की अफवाहों को और हवा दी है।

कैरी और रैटनर पिछले कुछ वर्षो से दोस्त हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि वर्ष 2014 में कैरी के पति कैनन से अलग होने के उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘राडारऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “हाल के कुछ सप्ताहों में उनका रिश्ता आगे बढ़ा है। वे दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी संजीदा हैं। वे एक आकर्षक जोड़ा हैं।”

सूत्र ने बताया, “कैरी और रैटनर 27 मार्च को साथ में जन्मदिन मनाने के लिए सेंट बार्ट्स द्वीप रवाना हुए थे। रैटनर का जन्मदिन 28 मार्च और कैरी का 27 मार्च को होता है। कैरी अपने जन्मदिन को ‘वर्षगांठ’ कहना पसंद करती हैं।”

सूत्र ने कहा कि यह जोड़ा शुक्रवार को लॉस एंजेलिस स्थित एक निजी हवाईअड्डे से ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर के निजी जेट से निकला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493