कैरी की डेटिंग की अफवाहें ‘बकवास’!

लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका मारिया कैरी के प्रतिनिधि ने कैरी द्वारा अपने दोस्त और फिल्मकार ब्रेट रैटनर को डेट किए जाने की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें डेट नहीं कर रही हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, कैरी के प्रतिनिधि ने डेटिंग की अफवाहों को ‘बकवास’ करार दिया। कहा गया है कि रैटनर के साथ उनका रिश्ता बहुत ही आध्यात्मिक है।

प्रतिनिधि ने कहा, “वे अर्से से एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं।”

रैटनर ‘हार्टब्रेकर’, ‘आई स्टिल बिलीव’ और ‘वी बिलान्ग टुगेदर’ सहित कैरी की आठ संगीत वीडियो का निर्देशन कर चुके हैं।

उन दोनों की डेटिंग की अफवाहें इस सप्ताहांत में दोनों का जन्मदिन आसपास होने की वजह से उड़ीं।

कैरी वर्ष 2014 में अपने पति निक कैनन से अलग हो गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493