राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने आस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। मेलबर्न में न्यूजीलैंड को हरा आईसीसी विश्व कप-2015 का खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा, “पांचवीं बार विश्व कप अपने नाम करने के लिए आस्ट्रेलिया को बधाई।”

आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कंगारू टीम को बधाई देते हुए लिखा, “मैं आस्ट्रेलिया को एक और विश्व कप अपने नाम करने के लिए बधाई देता हूं। आपका प्रदर्शन शानदार रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493