मलेशिया : दुष्कर्म पीड़िता से विवाह नहीं करेंगे भारतीय मूल के पुरुष

कुआलालंपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। एक समाचार चैनल द्वारा कराए गए वीडियो सर्वेक्षण में सामने आया है कि मलेशिया में रह रहे भारतवंशियों का कहना है कि वे दुष्कर्म पीड़िता के साथ विवाह नहीं करेंगे।

मलय मेल की रपट के मुताबिक, मलेशिया के भारतीय मनोरंजन और जीवनशैली चैनल एस्ट्रो उलागम ने ‘क्या आप एक दुष्कर्म पीड़िता से शादी करेंगे? भारतीय मूल के मलेशियाई लोगों के चौंकाने वाले उत्तर देखे’, नाम से एक वीडियो बनाया था और इसे शनिवार को अपने फेसबुक पर अपलोड किया था। इसके लिए तीन युवा भारतीयों का साक्षात्कार लिया गया था, जिनमें से दो ने दुष्कर्म पीड़िताओं के साथ शादी करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि इससे उनके परिवार का सम्मान धूमिल हो जाएगा।

एक व्यक्ति ने तमिल में कहा, “नहीं, मैं नहीं करूंगा। मेरे परिवार का सम्मान कम हो जाएगा।”

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि लोगों द्वारा यह सवाल कि क्या आप दुष्कर्म पीड़िता को अपना जीवनसाथी बनाएंगे, इन सवालों का जवाब देना बहुत ही कठिन है।

उन्होंने कहा, “मैं दुष्कर्म पीड़िता को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार नहीं करूंगा क्योंकि अगर दूसरे लोगों को इस बारे में जानकारी लगी तो वे इसके बारे में सवाल-जवाब करेंगे और इनका उत्तर देना बहुत कठिन है।”

साढ़े चार मिनट के इस वीडियो में इन लोगों के नाम का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है। यद्यपि इनके चेहरे साफ तौर पर दिखाए गए हैं।

मलेशिया की तीन करोड़ की जनसंख्या में सात फीसदी लोग भारतीय हैं। इस वीडियो में चार भारतीय महिलाओं का भी साक्षात्कार लिया गया है, जिनमें से एक महिला ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िताओं को कोई कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

एक भारतीय व्यक्ति ने यद्यपि दुष्कर्म पीड़िता के साथ शादी रचाने की इच्छा व्यक्त की। उसने कहा कि यौन प्रताड़ना की शिकार किसी लड़की को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493