इंडिया ओपन : श्रीकांत ने जीता खिताब

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को हारकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

श्रीकांत ने एक्सेलसेन को 18-21, 21-13, 21-12 से हरा दिया।

श्रीकांत ने 54 मिनट तक चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में करियर का पहला इंडिया ओपन खिताब जीता।

पहले गेम से ही इस मैच के संघर्षपूर्ण रहने का आभास हो गया था। एक्सेलसेन ने हालांकि लगातार पांच अंक लेते हुए पहले 14-10 से बढ़त ले ली। पहले गेम में एक्सेलसेन की बढ़त एक समय 20-14 हो गई थी और उन्हें जीत के लिए सिर्फ एक अंक लेने थे, लेकिन श्रीकांत ने संघर्ष नहीं छोड़ा और लगातार चार अंक अर्जित किए।

एक्सेलसेन अंतत: पहला गेम जीतने में सफल रहे।

दूसरे गेम में श्रीकांत ने संघर्ष और तेज करते हुए लगातार सात अंक अर्जित कर 12-4 की बढ़त ले ली। एक्सेलसेन इस स्कोर को घटाकर 12-14 तक लाने में सफल रहे, लेकिन श्रीकांत ने एकबार फिर लगातार पांच अंक अर्जित कर अपना बढ़त को 19-12 पर पहुंचाया और अंतत: गेम जीत लिया।

तीसरे और निर्णायक मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। एक समय 10-12 से पिछड़ रहे श्रीकांत ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 11 अंक हासिल कर गेम अपने नाम करने के साथ ही खिताब पर कब्जा कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493