यमन : हौथी समर्थक सैनिकों ने किया विद्रोह

साना, 30 मार्च (आईएएनएस)। यमन के तैज शहर में शिया हौथी विद्रोहियों से मिले यमन के सुरक्षा बलों ने विद्रोह कर दिया है। माना जाता है कि हौथी विद्रोही और विद्रोह करने वाले सुरक्षा बलों के जवान देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुला सालेह के समर्थक हैं।

‘अल अरबिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, तैज में मिलिशिया पुलिस के सदस्यों ने अदन जाने से इंकार कर दिया, जहां राष्ट्रपति अब्द-रब्बुह मंसूर हादी मौजूद हैं।

यमन की राजधानी साना में साल की शुरुआत में हौथी विद्रोहियों के कब्जे के बाद से हादी अदन में डेरा डाले हुए हैं। फरवरी महीने में हौथी विद्रोहियों द्वारा सत्ता पर आधिपत्य स्थापित करने के बाद राष्ट्रपति को अदन में शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद यमन राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।

राजधानी साना में 12 से ज्यादा देशों ने हौथी के सत्ता पर कब्जा करने के विरोध में और सुरक्षा कारणों से अपने दूतावास बंद कर दिए हैं।

सऊदी अरब के नेतृत्व में 10 राष्ट्रों के सैन्य गठबंधन ने हौथी गुट के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रविवार को चौथी बार अपने लड़ाकू विमानों की मदद से साना पर हमला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493