2015 में यूरोपीय संघ के 4 गैलीलियो उपग्रहों का प्रक्षेपण

ब्रसेल्स, 30 मार्च (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) स्वदेशी उपग्रह कार्यक्रम ‘गैलीलियो’ के लिए इस साल चार अन्य उपग्रहों का भी प्रक्षेपण करेगा। पिछले सप्ताह दो उपग्रहों के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के बाद यह फैसला लिया गया है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने यूरोपीय आयोग (ईसी) के हवाले से बताया कि गैलीलियो उपग्रहों का अगला प्रक्षेपण सितंबर 2015 में किया जाएगा।

ईसी ने गैलीलियो की शुरुआती सेवा 2016 तक और पूर्ण सेवाएं 2020 तक शुरू करने का उद्देश्य रखा है।

शुक्रवार रात को प्रक्षेपित उपग्रह के बाद ईयू के गैलीलियो उपग्रह नौवहन प्रणाली में आठ उपग्रह शामिल हो गए हैं।

2020 के अंत तक गैलीलियो प्रणाली में 30 उपग्रह शामिल होंगे।

ईसी के मुताबिक, ईयू बजट के तहत ही गैलीलियो प्रणाली पर काम किया जाएगा। इस परियोजना पर ईयू सात अरब यूरो यानी लगभग 7.62 अरब डॉलर खर्च करेगा।

2013 में नौवहन उपग्रह उत्पादों और सेवाओं का वार्षिक बाजार 175 अरब यूरो, यानी, लगभग 190.6 अरब डॉलर का रहा है। यह 2020 तक बढ़ कर 237 अरब यूरो, यानी, 258.1 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493