हादसे से बची भारतीय यू-23 फुटबाल टीम

ढाका, 30 मार्च (आईएएनएस)। एफसी अंडर-23 फुटबाल चैम्पियनशिप का क्वालीफाइंग मुकाबला खेलने के लिए ढाका में मौजूद भारतीय टीम सोमवार को एक हादसे से बाल-बाल बच गई।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार सुबह अभ्यास सत्र के बाद भारतीय टीम बस से होटल लौट रही थी तभी कुछ जलने की गंध आई। थोड़ी कोशिश के बाद मालूम चला कि यह गंध बस के पिछले हिस्से से आर रही है।

भारतीय टीम को रविवार को ही अपने दूसरे मैच में सीरिया से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 27 मार्च को भी भारतीय टीम उजबेकिस्तान से 0-2 से हार गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493