मिरांडा ने टॉपलेस तस्वीर पोस्ट की

लॉस एंजेलिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने सौंदर्य ब्रांड कोरा ऑर्गेनिक्स के प्रचार के लिए की लिखी एक पोस्ट में त्वचा पर डिटॉक्सीफिकेशन (शरीर के लिए हानिकारक पदार्थो को नष्ट करना) से होने वाले असर के बारे में भी चर्चा की।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, मिरांडा ने पशुओं के छापे वाली बिकिनी का सिर्फ निचला हिस्सा पहना हुआ था। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। इसमें वह मुस्कुराती दिखी। उन्होंने हाथ में कुछ ब्रेसलेट पहने हुए थे।

उन्होंने अपनी यह टॉपलेस तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। मिरांडा ने अपने प्रशंसकों और कोरा ऑर्गेनिक ब्रांड के उपभोक्ताओं को ऑर्गेनिक स्किनकेयर अपनाने के बारे में कुछ सलाह भी दी।

मिरांडा ने लिखा, “हम आपको गैर-जैविक सौंदर्य उत्पाद की जगह प्रमाणित जैविक उत्पाद अपनाने की सलाह देते हैं। साथ ही अपने डिटॉक्सीफिकेशन को सहारा देने के लिए ढेर सारा पानी पीने का परामर्श भी देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493