सयुंक्त राष्ट्र प्रमुख बान बगदाद पहुंचे

बगदाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान-की-मून सोमवार को शीर्ष इराकी नेताओं से चर्चा करने के लिए बगदाद पहुंच गए हैं।

इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र महासचिव आज सुबह इराक के आधिकारिक दौरे पर बगदाद पहुंचे।”

इराक के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ को बताया कि बान देश में राजनीतिक और सुरक्षा विकास मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे।

इससे पहले बान ने 13 जनवरी 2014 को इराक को दौरा किया था, जहां उन्होंने इराक के अनबर प्रांत में जारी गतिरोध और क्षेत्रीय मुद्दों, जैसे सीरिया में संकट पर चर्चा के लिए नेताओं से मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493