मिस्र : अभियोजक ने ब्रदरहुड के नेताओं को आतंकवादी बताया

काहिरा, 30 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के महाभियोजक ने रविवार को गैरकानूनी घोषित किए गए मुस्लिम ब्रदरहुड समूह के प्रमुख सहित 18 सदस्यों को आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है।

मिस्र की समाचार एजेंसी मीना के मुताबिक महाभियोजक हेशाम बरकत द्वारा तैयार की गई इस सूची में मुख्य ब्रदरहुड नेता मोहम्मद बादी, उनके सहायक और व्यवसाई खैरात अल-शातेर, संसद के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद साद अल-कतातनी और पूर्व युवा एवं खेल मंत्री ओसामा यासीन का नाम शामिल है।

जुलाई 2013 में पूर्व इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद सेना के समर्थन वाली सरकार ने उनके समर्थकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। इस अभियान में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग गिरफ्तार किए गए।

मुर्सी को हटाने के बाद से कुछ स्वयंभू इस्लामवादियों ने सरकार विरोधी हमले शुरू कर दिए, जिनमें सैकड़ों पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों की मौत हो चुकी है। मिस्र में नई सरकार ने मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी समूह करार दिया है और मोहम्मद मुर्सी सहित इसके ज्यादातर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियोजन पक्ष का निर्णय आतंकवादी निकाय कानून पर आधारित है। इस कानून पर इसी साल की शुरुआत में मिस्र के राष्ट्रपति आब्देल-फतह अल-सीसी ने हस्ताक्षर किए थे।

कानून के मुताबिक महाभियोजक आपराधिक अदालत में सदिग्धों को आतंकवादी बता सकता है और फिर उसी के आधार पर मामले की सुनवाई होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493