‘नाइजीरिया में चुनाव प्रभावित नहीं कर पाया बोको हराम’

संयुक्त राष्ट्र, 31 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी संगठन बोको हराम नाइजीरिया में चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाया है और क्षेत्रीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण इलाके से इसका नियंत्रण कम हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के पश्चिमी अफ्रीकी कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद इब्न चाम्बस और संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन राहत समन्वयक क्युंग-वहा कंग ने बोको हराम को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बारे में जानकारी दी।

सुरक्षा परिषद ने ‘आतंकवाद से अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा’ विषय पर चर्चा की।

चामबास ने कहा कि बोको हराम कमजोर पड़ रहा है, लेकिन अब भी हिंसक कृत्य कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने रविवार को नाइजीरिया में शांतिपूर्ण राष्ट्रपति एवं संसदीय चुनाव के लिए इसकी सराहना की थी।

नाइजीरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मतदान शुरू हुआ, जिस दौरान 5.6 करोड़ मतदाताओं ने राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

इससे पहले शनिवार सुबह ही बोको हराम ने बोर्नो राज्य के एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

चुनाव की तारीख छह सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई थी, ताकि इस अवधि में सरकारी सुरक्षाकर्मी बोको हराम के कब्जे वाले इलाकों को अपने नियंत्रण में ले सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493