मैं आम मॉडल नहीं हूं : मीगन

लॉस एंजेलिस, 31 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मीगन फॉक्स का कहना है कि वह शायद बाकी लोगों से उलट सोच रखती हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, मीगन ने अमेरिका की फैशन पत्रिका ‘हार्पर्स बाजार’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “लोगों का मानना है कि मैं बहुत समझदार, शिक्षित या बहुत जोशीली नहीं हूं, लेकिन मुझे उनकी इस सोच पर हंसी आती है। मैं संगीत वीडियो की एक आम मॉडल नहीं हूं। मैं खास हूं।”

मीगन ने इस पत्रिका के कवर के लिए बेहद आकर्षक पोज दी है। उनका यह फोटो फोटोग्राफर जॉन रूसो ने खींचा है। इसमें वह कैमरे की ओर टकटकी लगाए दिखीं। उनका एक हाथ उनके सिर के ऊपर और दूसरा उनके कूल्हे पर था।

इस फोटो में वह क्रीम रंग का टॉप और उससे मेल खाती स्कर्ट पहने हुए थीं।

कम से कम मेकअप और कंधों पर बिखरे बालों की बदौलत वह बिल्कुल स्वाभाविक एवं दिलकश लग रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493