इलैयाराजा ‘रुधर्मादेवी’ के लिए लंदन रवाना

चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज गायक-गीतकार इलैयाराजा आगामी तेलुगू फिल्म ‘रुधर्मादेवी’ की री-रिकॉर्डिग के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। फिल्म काकतीय राजवंश की महारानी के जीवन पर आधारित बताई गई है।

फिल्म युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इलैयाराजा सर फिल्म की री-रिकॉर्डिग के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। उनके वहां करीब दो सप्ताह रुकने की उम्मीद है।”

फिल्म के निर्देशक गुनाशेखर और फिल्म की मुख्य नायिका अनुष्का शेट्टी ने यहां रविवार को एक स्टूडियो में इलैयाराजा से मुलाकात कर उन्हें फिल्म के लिए मंत्रमुग्ध करने वाली धुनें तैयार करने पर धन्यवाद दिया।

‘रुधर्मादेवी’ 70 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म बताई गई है। इसमें अभिनेता राणा डग्गूबाती और अल्लू अर्जुन भी अहम भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493