इटली के मेले में भारतीय शराब

विरोना (इटली), 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी इटली के इस शहर में हाल ही में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय शराब मेले वाइनइटाली में प्रमुख भारतीय शराब ब्रांड फट्रेली वाइंस प्राइवेट लिमिटेड के सर्वोत्तम सुला वाइन और इंडिवाइन भी दिखे।

मेले के आयोजकों ने कहा, “पहले कभी भी भारतीय शराबों की इतनी अधिक किस्में मेले में नहीं आई थीं और इससे मेले में आने वाले शराब के कद्रदानों को भारतीय मिट्टी की खासियत समझने का मौका मिला है।”

मेले में सॉविग्नन ब्लैंक, वियाग्नियर, रीस्लिंग, चेनिन ब्लैंक, सैनवियोगीज व्हाइट, कैबरनेट सॉविग्नन, सैंगियोवीज, जिनफंडेल रोज और सुला डिंडोरी शिराज जैसे महाराष्ट्र की नासिक घाटी और सोलापुर क्षेत्र के प्रमुख शराब उत्पाद पेश किए गए।

आयोजकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मेले में इस बार कारोबार पर काफी ध्यान दिया गया।

बयान के मुताबिक, शराब का बाजार 10 अरब यूरो का है और इसमें 5.1 अरब यूरो का योगदान निर्यातकों की ओर से होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493