लंदन, 31 मार्च (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता रहे लंबी दूरी के धावक मो फराह दोहा में 15 मई को होने वाली रेस से डायमंड लीग के नए सत्र का आगाज करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 32 वर्षीय ब्रिटिश धावक फराह पहली बार कतर में किसी रेस में हिस्सा लेंगे।
फराह लंदन ओलम्पिक में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता रहे।
इसके एक वर्ष बाद ही फराह ने मास्को में हुए विश्व चैम्पियनशिप में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धाओं में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे धावक बने।
dharmpath.com dharmpath