हैडिन ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी

मेलबर्न, 31 मार्च (आईएएनएस)। विश्व कप खिताब जीतने के बाद स्थानीय रेडियो को साक्षात्कार पर बढ़े विवाद के बाद आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उनकी कोशिश किसी की भवनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

आस्ट्रेलिया रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर न्यूजीलैंड को हराकर पांचवीं बार विश्व कप खिताब जीतने में कामयाब रहा।

हैडिन ने इसके बाद सोमवार को सिडनी रेडियो स्टेशन से बात की।

मैच के दौरान मार्टिन गुप्टिल और ग्रांट इलियट के आउट होने के बाद उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा करने वाले हैडिन से जब रेडियो साक्षात्कार में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “कीवी इसी लायक हैं। जब हम न्यूजीलैंड में थे तो उन्होंने ऐसा ही व्यवहार किया था।”

हैडिन यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा, “मैंने टीम की बैठक में यह कह दिया था कि मैं इस प्रकार खेलना जारी नहीं रख सकता। अगर फाइनल में हम हारते तो मैं एकदिवसीय क्रिकेट छोड़ देता।”

हैडिन के इन बयानों की बाद में मीडिया के कुछ वर्गो में आलोचना हुई थी। मंगलवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर जारी बयान में हालांकि हैडिन ने कहा, “हम विश्व कप जीतने की खुशियां मना रहे थे। ऐसे में मुझे रेडियो से दूर रहना चाहिए था। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493