विश्व महिला शतरंज : हारिका ने जीता दूसरा टाईब्रेकर मैच

चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला शतरंज ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावल्ली ने मंगलवार को विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप में दूसरा टाईब्रेकर मैच जीत लिया।

चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला शतरंज ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावल्ली ने मंगलवार को विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप में दूसरा टाईब्रेकर मैच जीत लिया।

रूस के सोची में चल रहे विश्व चैम्पियन में इस जीत के साथ ही हारिका ने विश्व चैम्पियनशिप में उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

यूक्रेन की मारिया मूजाइचुक के हाथों पहला टाई ब्रेकर मैच हारने के बाद हारिका ने दूसरे टाईब्रेकर में मारिया की चालों का जमकर सामना किया और 80 चालों में यह मैच जीतने में सफलता हासिल की।

पहला टाईब्रेकर वह मात्र 38 चालों में हार गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493