कपिल शर्मा ने अपनी पहली फिल्म में गाया

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। गायन और अभिनय में विशेष दिलचस्पी रखने वाले मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा अब अपनी पहली फिल्म के लिए एक नए गाने पर काम कर रहे हैं। वह उम्मीद करते हैं कि गाना उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आएगा।

कपिल ने एक ट्वीट में लिखा, “गायक एवं संगीतकार डॉ. जीउस के साथ अपनी पहली बॉलीवुड के पहले गीत की रिकॉर्डिग कर रहा हूं। आशा करता हूं कि यह आपको पसंद आएगा। बम बम बम।”

डॉ. जीउस उर्फ बलजीत सिंह पदम ‘कंगना’ और ‘जुगनी जी’ जैसे गाने गा चुके हैं।

कपिल, अब्बास-मस्तान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। इसमें अभिनेत्री एली अवराम भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493