सऊदी हमले के खिलाफ यमन में लोग सड़कों पर उतरे

सना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में हो रहे हमलों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और इसकी निंदा करते हुए विरोध जताया।

प्रेस टेलीविजन की एक रपट के मुताबिक, यमन में प्रदर्शनकारियों ने हौती आंदोलन के अंसारूल्ला क्रांतिकारियों के पक्ष में राजधानी सना के बाब अल-यमन जिले में सऊदी शासन के खिलाफ नारे लगाए।

इसी तरह के प्रदर्शन यमन के अन्य शहर तैज व अमरान में भी हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने हमले में शामिल देशों द्वारा निर्मित सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका, इजरायल तथा सऊदी अरब के खिलाफ नारे लगाए और सऊदी शासन को इजरायल का सहयोगी करार दिया। उनके मुताबिक, सऊदी अमेरिका-इजरायल एजेंडा को लागू कर रहा है।

उन्होंने इस अवैध हमले की अंतर्राष्ट्रीय जांच की भी मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493