वाकर के बिना ‘फ्यूरियस 7’ देखना डीजल के लिए तकलीफदेह

लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने कहा कि अपने दिवंगत मित्र एवं सहकलाकार पॉल वाकर के बिना ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ देखना उनके लिए तकलीफदेह है।

वाकर की नवंबर 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी पोर्श कार एक पेड़ से टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी। फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ उस समय निर्माणाधीन थी।

डीजल ने स्वीकार किया कि जब वह फिल्म देखते हैं तो वाकर को देखकर दुखी हो जाते हैं।

टीवी प्रस्तोता जिम्मी किम्मेल ने मंगलवार रात अपने शो में डीजल के साथ साक्षात्कार शुरू करने से पहले उनकी फिल्म का वीडियो क्लिप चलाया।

जिम्मी ने डीजल से पूछा, “फिल्म देखकर क्या आप दुखी हो जाते हैं और उनके बेमौत मारे जाने के बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं पाते?”

डीजल का जवाब था, “हां”

डीजल और वाकर ने फ्रेंचाइजी की सातों फिल्मों साथ काम किया था और जिगरी दोस्त थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493