ब्राजीलवासी ओलम्पिक टिकट के लिए उमड़े

रियो डी जेनेरियो, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होने के साथ ही स्थानीय लोग टिकटों के लिए उमड़ पड़े हैं। पहले 24 घंटों में स्थानीय लोगों ने 750,000 टिकटों के लिए आवेदन किया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि माराकाना स्टेडिमय में होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए सबसे अधिक टिकटों की मांग की गई है। इसके बाद पुरुष वॉलीबॉल फाइनल, पुरुष फुटबाल फाइनल, महिला वॉलीबॉल फाइनल और पुरुष बास्केटबॉल फाइनल का स्थान है।

स्थानीय प्रशंसक 30 अप्रैल तक टिकटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद इसके लिए ड्रॉ निकाला जाएगा और इसका परिणाम जून में घोषित किया जाएगा।

रियो ओलम्पिक के लिए लगभग 75 लाख टिकट जारी किए जा रहे हैं। ओलम्पिक का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होना है। दक्षिण अमेरिका में पहली बार ओलम्पिक का आयोजन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493