सैम वर्थिगटन ने बेटे का नाम रॉकेट रखा

लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘अवतार’ के अभिनेता सैम वर्थिगटन और मॉडल लारा बिंगल ने कथित तौर पर अपने नवजात बेटे का नाम रॉकेट जॉट वर्थिगटन रखा है। दोनों पिछले सप्ताह माता-पिता बने।

वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘जॉट’ सैम के पिता रोनाल्ड वर्थिगटन का उपनाम है।

सैम (38) और लारा (27) वर्ष 2013 से डेटिंग कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों ने नए साल के आसपास मालदीव में शादी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493