लंदन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आपको अंडे खाना पसंद है तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूं तो अंडे खाने बहुत से फायदे हैं, लेकिन हाल ही में एक नए शोध से पता चला है कि अंडे के सेवन से टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम होता है।
‘अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन’ में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों ने प्रति सप्ताह चार अंडे खाए, उनमें टाइप-2 मुधमेह होने का खतरा, सप्ताह में केवल एक अंडा खाने वाले पुरुषों की अपेक्षा 37 फीसदी कम था।
टाइप-2 मधुमेह दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
पूर्वी फिनलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने वर्ष 1984 से 1989 के बीच 42-से 60 साल तक की आयुवर्ग के 2,332 पुरुषों की खान-पान की आदतों का मूल्यांकन किया।
इसके बाद 19 साल इनके फॉलोअप के दौरान 432 पुरुषों को टाइप-2 मधुमेह होने का पता चला।
अध्ययन में पाया गया कि अंडे के सेवन से टाइप-2 मधुमेह का खतरा और रक्त में ग्लूकोज स्तर कम हुआ।
इस दौरान शारीरिक गतिविधि, शारीरिक मास इंडेक्स, धूम्रपान और फल तथा सब्जियों के सेवन जैसे संभव कारकों को भी ध्यान में रखा गया।
सप्ताह में चार से ज्यादा अंडे खाने का कोई अतिरिक्त लाभ नहीं हैं।
इसके अतिरिक्त कोलेस्ट्राल, अंडों में लाभकारी पोषक तत्व होते है, जो प्रभावी हो सकते हैं। उदाहरण के यह लिए ये ग्लूकोज चयापचय और निम्न-स्तर की सूजन पर प्रभावी हो सकते हैं, जिससे टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम होता है।
dharmpath.com dharmpath