मलेशिया ओपन : सायना सेमीफाइनल में

कुआलालम्पुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल बैडमिंटन स्टार भारत की सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी 5 लाख डॉलर इनामी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना ने पुत्रा स्टेडियम में विश्व की 15वीं वरीय चीनी खिलाड़ी सुन यू को 21-11, 18-21, 21-17 से हराया। यह मैच एक घंटे 10 मिनट चला।

एक दिन पहले विश्व की नम्बर-1 खिलाड़ी का आधिकारिक दर्जा हासिल करने वाली सायना ने दूसरे दौर में चीनी क्वालीफायर जुई याओ को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493